( में रचनाकाल दिया गया है )
11. हम तो इस दुनिया में यूँ ही चले आये ,
न दुनिया को हमसे काम था , न हमको दुनिया से
( जुलाई 2015 )
12. वह ऐसी घटा थी जो आँखों से ही बरसी ,
मैं भीगता रहा सावन से लिपट कर
( फरवरी 2017 )
13 वह पहलु में आ के बैठे और छू लिया ,
दिल धड़क गया , मुझे ज़िंदगी मिली
14 एहसास ज़िंदगी है सुनते आये थे " श्रीदत्त "
एहसास जब हुआ रुखसत का वक़्त है
1. रात के पिछले पहर चुपके से कोई कहता है
नींद पूरी हो गयी हो तो आओ कुछ बातें करें
(रचनाकाल - 2005)
________
2. ढूंढता हूँ दूर तक, नज़र आता नहीं कोई,
जिसके साथ बैठ कर एक शाम गुजारी जाए
(.... मई 2010)
________
3. हमसे न पूछिए ज़िन्दगी का रंग,
हमने उन्हें करीब से देखा नहीं कभी
(2005)
________
4. मुझको नहीं पता मेरी ज़िन्दगी का मकसद,
मुझे गुनाह करने का मौका नहीं मिला
________
5. तोड़ दो दोनों किनारे रात के,
न हो जिक्र शाम का, न बात सुबह की
(30 दिसम्बर 2010)
________
6. इस रात के अँधेरे में धूप बहुत है
साए में ले चलो, कुछ चैन तो मिले
(31 दिसम्बर, 2010)
________
7. उन दिनों था बदहवाश, मुझको पता नहीं,
क्यों हुआ, कब हुआ, कैसे हुआ, क्या क्या हुआ
(9 जनवरी, 2011)
________
8. पत्थर हैं बेशुमार सारे जहान में,
जिसे खुदा समझ लिया उसे सर झुका दिया
(2002)
________
9. मुद्दतें हुई उस बात को हुए,
कुछ याद सा आता है पर याद नहीं आता
(25 दिसम्बर 2011)
________
10. कुछ पाने के लिए कुछ करना पड़ता है
गुमनामी से बदनामी यूँ ही नहीं मिलती
( अक्टूबर 2014)नींद पूरी हो गयी हो तो आओ कुछ बातें करें
(रचनाकाल - 2005)
________
2. ढूंढता हूँ दूर तक, नज़र आता नहीं कोई,
जिसके साथ बैठ कर एक शाम गुजारी जाए
(.... मई 2010)
________
3. हमसे न पूछिए ज़िन्दगी का रंग,
हमने उन्हें करीब से देखा नहीं कभी
(2005)
________
4. मुझको नहीं पता मेरी ज़िन्दगी का मकसद,
मुझे गुनाह करने का मौका नहीं मिला
________
5. तोड़ दो दोनों किनारे रात के,
न हो जिक्र शाम का, न बात सुबह की
(30 दिसम्बर 2010)
________
6. इस रात के अँधेरे में धूप बहुत है
साए में ले चलो, कुछ चैन तो मिले
(31 दिसम्बर, 2010)
________
7. उन दिनों था बदहवाश, मुझको पता नहीं,
क्यों हुआ, कब हुआ, कैसे हुआ, क्या क्या हुआ
(9 जनवरी, 2011)
________
8. पत्थर हैं बेशुमार सारे जहान में,
जिसे खुदा समझ लिया उसे सर झुका दिया
(2002)
________
9. मुद्दतें हुई उस बात को हुए,
कुछ याद सा आता है पर याद नहीं आता
(25 दिसम्बर 2011)
________
10. कुछ पाने के लिए कुछ करना पड़ता है
गुमनामी से बदनामी यूँ ही नहीं मिलती
11. हम तो इस दुनिया में यूँ ही चले आये ,
न दुनिया को हमसे काम था , न हमको दुनिया से
( जुलाई 2015 )
12. वह ऐसी घटा थी जो आँखों से ही बरसी ,
मैं भीगता रहा सावन से लिपट कर
( फरवरी 2017 )
13 वह पहलु में आ के बैठे और छू लिया ,
दिल धड़क गया , मुझे ज़िंदगी मिली
14 एहसास ज़िंदगी है सुनते आये थे " श्रीदत्त "
एहसास जब हुआ रुखसत का वक़्त है
No comments:
Post a Comment