Wednesday, January 2, 2013

नव वर्ष की शुभकामनाएं व संकल्प

  नव वर्ष की शुभकामनाएं व संकल्प 

नव वर्ष के अवसर पर ,
यह सन्देश हमारा पायें।
आओ हम सब मिल कर,
ऐसा अभियान चलायें।
नारी का सम्मान बढे,
हो समाप्त सभी वेदनाएं।
"निर्भय" हो पूरी निर्भय,
कोई उसे सता न पाए।
पूर्ण समर्पित होकर,
हम ऐसा दीप जलायें।
न्याय का उजियारा हो ,
भय को दूर भगाएं।



आओ हम सब मिल कर,
ऐसा अभियान चलायें
नव वर्ष साहसपूर्ण व शुभ हो
श्रीदत्त शुक्ल

  1.